दीपावली पर लक्ष्मीपूजन का शुभ मुहूर्त्त- जानते हैं वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल से 

सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल, कोलकाता 
इंटरनेशनल वास्तु अकादमी सिटी प्रेजिडेंट कोलकाता 

दीपावली पर लक्ष्मीपूजन का शुभ मुहूर्त्त :-

इस वर्ष कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्यापिनी अमावस्या, दिनांक २४ अक्टूबर २०२२ को प्रदोषकाल में अमावस्या होने पर इसी दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। लक्ष्मीपूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिरलग्न व स्थिरनवमांश में किया जाना शास्त्रोक्त है। इस वर्ष अमावस्या २४ अक्टूबर को सायं ०५ :२७  से प्रारम्भ होकर २५  अक्टूबर को सायं ०४ :१८  तक रहेगी।

दिवाकाल का श्रेष्ठ समय:- अमृत का चौघड़िया:- प्रातः ०६ :३५  से प्रातः ०७ :५९ , शुभ का चौघड़िया प्रातः ०९ :२३  से प्रातः १०:४७ , चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया दोपहर ०१ :३५  से सायं ०५ :४७  तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त्त प्रातः ११ :४८  से दोपहर १२ :३३  तक रहेगा।

प्रदोष लग्न:- सायं ०५ :४८ से रात्रि ०८ :२२ तक रहेगा।

रात्रि का श्रेष्ठ समय:- चर का चौघड़िया :- सायं ०५: ४७  से सायं ०७:२३  लाभ का चौघड़िया रात्रि १०:३५ से मध्यरात्रि १२:११ तक, शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया मध्यरात्रि ०१ :४७  से अंतरात्रि ०४ :१४  तक।

वृषलग्न :- सायं ०७ :०२  से रात्रि ०८ :५९  तक, सिंहलग्न :- मध्यरात्रि ०१:32 से अंतरात्रि ०३:४८  तक है।

सूर्य ग्रहण और सूतक 
दिनांक २५  अक्टूबर को प्रातः ०४ :१५  से खण्डग्रास सूर्यग्रहण का सूतक प्रारम्भ हो जाएगा, अतः दीपावली पूजन के पश्चात् सामग्री का विसर्जन प्रातः ०४ :१५  के पूर्व ही कर देना चाहिए क्योंकि सूतक काल की सामग्री दान/प्रसाद के योग्य नहीं बचेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने