राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ प्रभावित लोगों को किया राशन किट का वितरण 



*संवादाता:- राम कुमार यादव*



बहराइच 15 अक्टूबर। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान  दिनेश प्रताप सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ घाघराघाट पहुॅचकर  लो.नि.वि. के निरीक्षण भवन में मौजूद बाढ़ पीड़ितों का कुशल क्षेम पूछा जाना। बाढ़ पीड़ितों से रू-ब-रू होते हुए श्री सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाय। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है।  मंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान गृहविहीन हुए लोगों को नियमानुसार आवास एवं गृह अनुदान दिया जा रहा है। फसलों की क्षति आंकलन का कार्य जिले में प्रारम्भ हो गया है। शीघ्र ही किसानों को उनकी क्षति का उचित मुआवज़ा भी मिल जायेगा।
 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा बचाव व राहत संचालित किये जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनुष्यों के साथ पशुओं के लिए भी सभी आवश्यक प्रबन्ध किये गये हैं। श्री सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए काफी चिन्तित हैं। पिछली रात उन्होंने मुझसे फोन कर श्रावस्ती, बलरामपुर व बहराइच की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।  मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया है कि क्षेत्र में फसल, इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि की जो भी क्षति हुई है उसकी भरपाई करायी जायेगी। श्री सिंह ने जनपद में संचालित बचाव व राहत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। 
  मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी व प्रशासन के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधि विशेष ग्राम प्रधानगण रात-दिन स्वयं अपने स्तर से भी किचन चलाकर गांववासियों का सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपदा के समय सभी वर्तमान व निवर्तमान जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को मदद करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि जिले में ऐसे उपाय किये जा रहे हैं कि जल्द ही लोगों की ज़िन्दगी सामान्य हो जायें।
 मंत्री श्री सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना व अन्य के साथ बाढ़ प्रभावित ग्राम अहाता, तप्पेसिपाह व जुमेरपुर के एक सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितो को खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, तहसीलदार अमरनाथ वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख जरवल विपेन्द्र प्रताप सिंह, बीडीओ जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
                  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने