श्रीदत्तगंज। लेखपालों व पुलिस के बीच हुए विवाद में एएसपी ने पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है वहीं लेखपाल दोषी पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने की मांग पर खड़े है।
 मंगलवार को हड़ताल के पांचवें दिन लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। 
लेखपाल संघ उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि मामले में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने तक लेखपालों का हड़ताल जारी रहेगा।
लेखपालों व पुलिस के बीच तेरह अक्तूबर की रात में उस समय विवाद हुआ जब एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में लेखपाल उसे ढूंढते हुए कोतवाली उतरौला के पुलिस बैरक में चले आए थे। उसके बाद दोनों में विवाद होने पर पुलिस ने लेखपालों की जमकर पिटाई कर दी। एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा के मौके पर पहुंचकर उन्होंने लेखपालों को पुलिस हिरासत से बाहर कराया। उसके बाद लेखपालों ने दोषी पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। लेखपालों की हड़ताल से तहसील उतरौला में आई भीषण बाढ में अव्यवस्था फैल गई। उधर लेखपालों के मांग को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिस कर्मी बृजेश यादव, अरविंद यादव,आशीष विश्वकर्मा,प्रशान्त शर्मा व अनुराग को लाइन हाजिर मंगलवार को कर दिया। लेखपालों का आरोप है कि दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग उनकी जारी रहेगी। 
लेखपाल संघ उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पांच पुलिस कर्मियों को केवल‌लाइन हाजिर किया है। उनकी मांग पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने की है और जब तक उन्हें निलंबित नही किया जाता तब तक लेखपालों का हड़ताल जारी रहेगी।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने