दुष्कर्म के 4आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 9838411360
अंबेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कांदीपुर में 5 अक्टूबर को पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने से सम्बन्धित घटना को 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दे कि 16 सितम्बर को पीड़िता अपनें घर ग्राम कांदीपुर से प्रातः 07.00 बजे स्कूल के लिये निकली थी जो देर शाम तक घर वापस नही आयी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मालीपुर थाने में 16 सितम्बर को मु0अ0सं0-212/22 धारा-363 भादवि पंजीकृत किया गया था। अचानक 18 सितम्बर को पीड़िता स्वयं घर आ गई थी तत्पश्चात स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा धारा 164 सीआरपीसी के अन्तर्गत पीड़िता के बयान दर्ज कराये गये थे पीड़िता के बयान के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आये थे। बयानों के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में धारा-376D, 506, 342, 305 भादवि व » पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। जिसके गुण-दोष के आधार पर विवेचना सम्पादित की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर प्रकरण का सफल अनावरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये थे।

5 अक्टूबर को पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने की सूचना थाना स्थानीय को प्राप्त हुई, गंभीरता को देखते हुए डीएम, एसपी तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व परिजनों से वार्ता कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए शव का अन्तिम संस्कार करा दिया गया तथा विसरा प्रिजर्व किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा उपरोक्त प्रकरण की कार्यवाही में शिथिलता बरतने हेतु थानाध्यक्ष मालीपुर को लाइन हाजिर और विवेचक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जाँच आसन्न की गयी है तथा वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक विधि से विवेचना संपादित कर साक्ष्य संकलन करते हुये प्रकाश में आये चार अभियुक्त थाना सम्मनपुर कटघर मूसा निवासी अरशद पुत्र यार मोहम्मद व मीरा उपाध्याय पत्नी सुरेन्द्र उर्फ गुड्डू उपाध्याय निवासी कांदीपुर थाना मालीपुर व अंकेश कुमार पुत्र उदय राज निवासी मुरवाह थाना जलालपुर और कृष्ण कुमार यादव पुत्र महेन्द्र सिह यादव निवासी रतनपुर थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यावाही प्रचलित है तथा प्रकरण के विभिन्न पहलुओ पर गहनता से जांच प्रचलित है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

इन्हें भी पढिए..... 
अंबेडकरनगर: दुष्कर्म के 4आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार | https://www.hindisamvad.com/2022/10/4-48.html

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने