ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा दाखिल वाद को मंजूर किए जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण किया

          गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर । विश्व विख्यात बौद्धिक नगरी काशी(वाराणसी) में स्थित भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर की विवाद के जिला एवम सत्र न्यायालय में दाखिल वाद को पोषणीयता के आधार पर न्यायालय द्वारा सुनवाई हेतु मंजूर किए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाया।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभ कामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण किया।
             न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के विवाद की सुनवाई किए जाने की स्ववीकृति दिए जाने से देश की न्याय व्यवस्था की गरिमा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पुनः हिंदू समाज अपने गौरव को प्राप्त कर रहा है।उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के सभी पक्षकारों सहित देश वासियों को बधाई दी है।
         भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि न्यायालय के फैसले से देश की न्याय व्यवस्था और शिव भक्तों की जीत हुई है।कहा कि पुरातन काल में मुगल काल में हिंदू मंदिरों का स्वरूप बदल कर अन्य पूजा स्थल का रूप दिए जाने से देश की गरिमा को जो ठेस पहुंची थी वह देश की न्याय व्यवस्था से पुनः वापस मिलना समाज के लिए गौरव की बात है।
           भाजपा कार्यालय पर खुशी मनाए जाने और मिष्ठान वितरण के अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता राजेश सिंह बबलू,डाक्टर संतोष सिंह,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव,मण्डल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सचिन सिंह,भाजपा नेता डाक्टर अमित त्रिपाठी,सीता राम सिंह,हितेंद्र सिंह,संजय सिंह,अमित सिंह,महेंद्र गौड़,संदीप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
खबरों व विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें- 9838411360

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने