सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित सेवा पखवाड़ा जिले में भाजपाइयों ने मनाया


गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 

मो०नं०- 9838411360

अंबेडकर नगर।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से लेकर महात्मा गांधी  के जन्म दिन तक चलने वाले सुशासन एवम जनकल्याण को समर्पित सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रविवार को विशेष ओ पी डी और स्वास्थ्य मेले का आयोजन जनपद के जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया।

           महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय में रविवार को विशेष ओ पी डी का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ किया।उक्त अवसर पर डॉ योगेश, डॉ सी एस यादव,डॉ मुख्तार, डॉ हर्षित,डाक्टर पुरेंद्र,प्रतीक उपाध्याय,अविनाश सोनकर उपस्थित रहे।

            सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर में जन अरोग्य स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन कर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बच्चे को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाकर स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,अभिषेक निषाद,आनंद जायसवाल,डाक्टर पूनम राय,अम्बिका जायसवाल के साथ  किया।मेले में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रह कर समृद्धिशाली बने।कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों की स्वास्थ्य की रक्षा हेतु आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 1.18 करोड़ परिवारों के कुल 6.47 करोड़ लोगों को अच्छादित किया।रविवार को मुख्य मंत्री अरोग्य मेला आयोजित कर लगभग 85 लाख लोगों का मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया।

   

 

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टांडा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा और पूर्व विधायक संजू देवी ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया साथ में अनुराग जायसवाल,धनी राम वर्मा,शिवम गुप्ता,दशरथ मांझी,रिंकू गौड़,रोहित प्रजापति मौजूद रहे। 

         सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर में मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद और चेयर मैन सरिता गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में कर पोलियो की खुराक बच्चे को पिलाया।मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव उमा शंकर सिंह,कुंवर सिंह,ब्रजेश यादव, कुनाल सिंह उपस्थित रहे।

          पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने सी एच सी बसखारी में कोरोना बूस्टर डोज,मेला कैम्प,पोलियो टीकाकरण का शुभारंभ पोलियों टीके की खुराक पुला कर किया।साथ में मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद रहे।

          सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी की स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम ने केंद्र अधीक्षक गौतम मिश्र की उपस्थिति में किया।साथ में पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रवींद्र पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य,भाजपा नेता अभिमन्यु अग्रहरि रहे।

खबरों व विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए सम्पर्क करे- 9838411360

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने