संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर
*"सदी जीत लेंगे"*

भरी बाढ़ में भी, नदी जीत लेंगे।
सृजन के सहारे, सदी जीत लेंगे।।

यकीं है हमें कि, सभी खुश रहेंगे।
कलम के  सहारे, यदि जीत लेंगे।।

चलो ज्योति-पथ पर तमस दूर होंगे।
सितारे चमक कर, बदी जीत लेंगे।।

जहां  नम्रता  है, वहीं  है  उजाला।
विनय के भरोसे, खुदी जीत लेंगे।।

पराक्रम से अपने,शिखर छूने वाले।
साहस से कुछ भी,कभी जीत लेंगे।।

घमंडी  रथारूढ़  होकर  भी  हारे।
धरम साथ है  तो, पदी जीत लेंगे।।

अगर धैर्य-संतोष, हमको हुआ तो।
धरा से गगन तक सभी जीत लेंगे।।...*"अनंग"*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने