जौनपुर। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.350  किलोग्राम गांजा व 50 लीटर कच्ची शराब किया बरामद

जौनपुर। अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे विशेष अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए जनपदीय पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे 2.350 किलोग्राम गांजा व 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों व बरामदगी का विवरण निम्न है।

1. थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा 0.800 ग्राम अबैध गांजा के साथ एक अभियुक्त बुधसेन पुत्र छोटेलाल ग्राम नई दिल्ली इशवारा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 306/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना मड़ियाहूँ जौनपुर पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
2. थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जहांसापुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी /बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 305/2022 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना मड़ियाहूँ जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
3. थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा 1 किग्रा 550 ग्राम गाँजा के साथ अभियुक्त रामपाल गौतम पुत्र स्व. राम जिवामन नि.ग्राम मो0 कजियाना थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 223/22 धारा 8/20 NDPS Act अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
4. थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त मोहन पुत्र जोखन राम निवासी ग्राम सिकरारा थाना सिकरारा जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने