संवाददाता रणजीत जीनगर
जालोर:- जिला प्रशासन व राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय, जालोर एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्टेडियम परिसर जालोर से तिरंगा जन जागरण रैली निकाली गयी। इस रैली को जिला कलेक्टर निशांत जैन ने हरी झण्डी दिखाकर खाना • किया, इससे पूर्व टी. आर. मीना मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मुख्यायुक्त ने स्काउट गाइड संगठन का स्कार्फ जिला कलेक्टर को पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल अति जिला कलेक्टर, संजय वासु मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चुन्नी ताल परिहार जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.). श्रीराम गोदारा जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.). सी. ओ. स्काउट एम. आर. वर्मा आदि उपस्थित थे।

रैली स्टेडियम परिसर से खाना होकर आहोर चौराहा, कलेक्ट्रेट, सेंस्पिटल चौराहा, राजेन्द्र नगर, सिविल लाईन, अधिकारी आवास होते हुए वापिस स्टेडियम जालोर में विसर्जित हुई। इस रैली मैं कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, स्काउटर गाइडर एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्रायें सम्मिलित थे जो अपने हाथो में तिरंगा लिये हुए और नारे लगाते हुए चल रहे थे, जो जन समुदाय को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दे रहे थे।

रैली का नेतृत्व सी.ओ. स्काउट एम. आर. वर्मा व स्थानीय संघ जालोर के सहायक सचिव कानाराम भारद्वाज एवं कपिल मुदगल, रजिया बेगम गाइडर ने किया। इस अवसर पर शकुन्तला पांडे, पायल कुमारी, सपना वैष्णव, प्रीती शर्मा, सुनीता बोहरा, ललित कुमारी, सीता सुन्देशा स्नेहलता महावर, आरती यादव, मंजू सिंह, भुमिका आदि स्काउटर भाइडर उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने