सुइथाकला। हर घर तिरंगा तहत हुआ तिरंगा वितरण

जौनपुर,सुइथाकला। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में शनिवार को तिरंगा वितरण का आयोजन किया गया। जिसे पाकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जारी निर्देश के क्रम में समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने क्षेत्र के कुल 55 सम्भ्रान्त नागरिको में तिरंगे का वितरण किया। उन्होंने लोगों में राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की लोगों से अपील किया। इस दौरान मौजूद उत्तर प्रदेश माॕटी कला के सदस्य अजीत प्रजापति ने लोगों को तिरंगा फहराने  और उसके रखरखाव सम्बन्धीअपने विचार को साझा कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दामोदर तिवारी,श्रीपाल यादव,अभिनव,आदर्श तिवारी व जसवंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने