सिंगरामऊ। 'तिरंगे का सफर' नामक विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी

जौनपुर,सिंगरामऊ। क्षेत्र में स्थित राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘तिरंगे का सफर‘ नामक विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही तिरंगे के बारे में जागरूक किया गया है। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के हाल में लगी प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं ने देखकर तिरंगे के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को झण्डे के इतिहास के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए हम सभी को झण्डे का सम्मान करने हेतु जागरूक किया। इस प्रदर्शनी में भारतीय ध्वज का पूरा इतिहास बताया गया है। आज हम और आप जिस तिरंगे को गर्व से देखते, फहराते और सलामी देते हैं। वह सिर्फ भावनात्मक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी बहुत सटीक है। इसमें रंगों का चयन का आधार भले ही भावनाओं से प्रेरित बताया जाता है, लेकिन इसके पीछे विज्ञान भी है। हमारे राष्ट्रध्वज में प्रयोग किए गए रंग देखने वाले की आंखों पर विशिष्ट प्रभाव डालते हैं। केसरिया, सफेद और हरा रंग अपने आप में संपूर्ण रंग माने जाते हैं। किसी भी पेंटिंग में इन तीनों रंगों से अलग प्रभाव उत्पन्न किया जा सकता है। इसी कारण हमारा राष्ट्रध्वज एक अलग ही छटा बिखेरता दिखता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने