बलरामपुर/आर्य समाज बलरामपुर ने 12 अगस्त से 19 अगस्त तक विशेष श्रावणी पर्व (वेद प्रचार सप्ताह) कार्यक्रम के आयोजन का खाका तैयार करते हुए पर्व के आयोजन के लिए स्थान व तिथि घोषित कर दिया है।
आर्य समाज बलरामपुर के प्रधान संजय तिवारी ने बताया कि आर्य समाज बलरामपुर श्रावण मास के पावन पर्व के अवसर पर वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव को समर्पित है।
संजय तिवारी ने बताया कि उक्त अवसर पर सभी आर्य बंधु सादर आमंत्रित हैं।


रक्षाबंधन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक -अमृत महोत्सव को समर्पित विशेष कार्यक्रम सम्पन्न होंगे
सबसे पहले. दि. 12 अगस्त 2022 आर्य समाज मंदिर बलरामपुर में ।
फिर दि. 13 अगस्त 2022 जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर कु. आरती तिवारी/ प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी के आवास ग्राम-परसा में।      
इसके पश्चात दि. 14 अगस्त 2022 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना जी के आवास पर।
इसके पश्चात. दि. 15 अगस्त 2022 जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन बलरामपुर श्री विजय प्रताप शुक्ला जी के आवास ग्राम कलंदरपुर में। और इसी क्रम में . दि. 16 अगस्त 2022 डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर में।,.दि. 17 अगस्त 2022 श्री संजय तिवारी प्रधान आर्य समाज बलरामपुर के आवास पर।. दि. 18 अगस्त 2022 आर्य समाज मंदिर बलरामपुर एवम 19 अगस्त को ओम भवन बलरामपुर में कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। 
उक्त अवसर पर आर्यसमाज के वैदिक प्रचार एवम अमृत महोत्सव से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।



हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने