मथुरा ।।
बलदेव। बलदेव ब्लाक के गांव का कासिमपुर निवासी राजेंद्र शर्मा को भगवा हिंदू क्रांति दल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । राजेंद्र शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। भगवा हिंदू क्रांति दल के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह के द्वारा उनकी लगन एवं मेहनत को देखते हुए उन्हें प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे और निश्चित तौर पर हिंदुओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे इसके साथ ही हिंदुओं पर हो रहे आए दिन घटनाओं को लेकर हमारा संगठन पूरी तरह से हिंदूवादी संगठन है और निश्चित तौर पर देश के किसी भी कोने पर हिंदुओं के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। जिसमें हिंदू के साथ कहीं भी कोई घटना घटित होती है उसके साथ भगवा हिंदू क्रांति दल कंधा से कंधा मिला कर खड़ा है। मथुरा में जन्म भूमि और मस्जिद विवाद को लेकर हमारा संगठन मंदिर के गर्भ ग्रह को खाली कराने के लिए संकल्पित है, निश्चित तौर पर जल्द से जल्द गर्भग्रह को खाली कराया जाएगा। वहां भव्य मंदिर बनेगा। स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं द्वारा माला दुपट्टा पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।  प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने गणेश तोमर को जिला उपाध्यक्ष,  चंदन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष,  सोनू सिकरवार को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।  कार्यक्रम में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष गुरुदेव सिंह,  ओमप्रकाश,  गुड्डा सिंह,  विक्रम सिंह,  राजन सिंह,  सोनवीर सिंह,  ओमप्रकाश पहलवान,  कालीचरण पहलवान,  नीरज प्रधान, सौदान सिंह, सुंदर सिंह,  जितेंद्र सिंह  आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वीरी सिंह ने संचालन गणेश तोमर ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने