उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी
ब्लॉक मोहम्मदी

आज दिनांक 8 अगस्त 2022 को पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी संघ विकास खण्ड मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी का चुनाव संपन्न

( दधिबल बने ब्लॉक अध्यक्ष, सुधीर कुमार ब्लॉक मंत्री एवं लालबहादुर ब्लॉक कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित )

 उ० प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा लखीमपुर खीरी के ब्लॉक मोहम्मदी इकाई का चुनाव शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

चुनाव के दौरान कुल 92 सफाई कर्मचारियों में से 90 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमे 1 वोट अनवैलेड।

 जिसमें से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया तथा ब्लॉक मंत्री एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद के लिए एक एक आवेदक ने पर्चा दाखिल किए।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद  मतगणना में दधिबल को 49 मत प्राप्त हुए, जबकि विपक्षी नरेन्द्र कुमार को 39 मत प्राप्त हुए, वही ब्लॉक मंत्री पद पर सुधीर कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद लालबहादुर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष विजय कुमार सोनी, चुनाव अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा, सह चुनाव अधिकारी एवं जिलामंत्री सोमेन्द्र कुमार मौर्य, सह चुनाव अधिकारी एवं जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार चौरसिया ,जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष पसगवां राधेश कुमार राठौर द्वारा शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया गया

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरान्त ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर दधिबल 10 वोट से, ब्लाक मंत्री पद पर सुधीर कुमार एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर लालबहादुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी को प्रमाण पत्र देकर निर्वाचित घोषित किया गया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त रहे और पत्रकार मीडिया बन्धु भी मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने