दयाशंकर सिंह ने 5 कालीदास चौराहे पर घायल मोटरसाइकिल सवार को अपनी स्कार्ट से इलाज हेतु सिविल अस्पताल भिजवाया

 परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार )श्री दयाशंकर सिंह ने देर रात 5 कालिदास चौराहे पर घायल मोटरसाइकिल सवार को अपनी स्कार्ट से सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देशित किया कि  घायल का उपचार कराना जरूरी है। उसके पश्चात हम अपने गंतव्य तक जाएंगे। 
श्री दयाशंकर सिंह देर रात एक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। उन्होंने देखा कि चौराहे पर एक व्यक्ति घायल पड़ा है।  उन्होंने अपनी स्कार्ट  रुकवाई और घायल को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। यह घटना देर रात 12:30 बजे की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने