जौनपुर। उपचुनाव में प्रधान की जीत पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर जश्न का माहौल

जौनपुर। जिले की बक्सा ब्लॉक अंतर्गत सुजियामऊ गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के घर उपचुनाव में नवनिर्वाचित प्रधान रमेश चंद मिश्र के चुने जाने पर उनके समर्थकों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर प्रधान द्वारा बधाई दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय द्वारा वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा तथा पदाधिकारीयों की लगन और मेहनत से यह जीत मिली है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पूरेहेमू गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में रमेश चंद्र मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लीलावती देवी को 39 मतों से पराजित किया रमेश चंद्र को कुल 250 मत तो वहीं लीलावती को 211 मत मिले। उन्होंने बताया कि कई वर्षों के बाद कोई ब्राम्हण प्रधान हुआ है। उन्होंने अपने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय पूरेहेमू गांव के ही पप्पू मिश्रा का विशेष योगदान रहा लालजी पाण्डेय, डब्बू दुबे, पंकज उपाध्याय, विजय मिश्रा अटरा, पल्लू दुबे और बहुत से लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने