मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमण्डल खेल-2022 में वेटलिफ्टर श्री अंचिता शेउली को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

श्री अंचिता शेउली ने बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 01 अगस्त, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमण्डल खेल-2022 में वेटलिफ्टर श्री अंचिता शेउली को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि श्री अंचिता शेउली ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने