मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में 35 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित किया
आमजन के सहयोग से 35 करोड़ से अधिक टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला उ0प्र0, देश का प्रथम राज्य: मुख्यमंत्री
वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक महत्वपूर्ण साधन
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का 75 दिनों का विशेष अभियान भारत सरकार द्वारा 30 सितम्बर, 2022 तक संचालित किया जा रहा
प्रिकॉशन डोज का यह विशेष अभियान निःशुल्क है
प्रिकॉशन डोज के इस अभियान में पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं
लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवायी है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए
लखनऊ: 02 अगस्त, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से 35 करोड़ से अधिक टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का प्रथम राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक महत्वपूर्ण साधन है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का 75 दिनों का विशेष अभियान भारत सरकार द्वारा 30 सितम्बर, 2022 तक संचालित किया जा रहा है। प्रिकॉशन डोज का यह विशेष अभियान निःशुल्क है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रिकॉशन डोज के इस अभियान में पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवायी है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए।
--------
Tags
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know