मथुरा  ।। वृंदावन: हरियाली तीज पर 31 जुलाई को ठा. बांकेबिहारी स्वर्ण-रजत हिंडोले में बैठ देर रात तक अपने भक्तों को दर्शन देंगे। आम दिनों से चार घंटे अधिक समय तक ठाकुरजी के दर्शन भक्तों के लिए सुलभ रहेंगे। मंदिर में प्रवेश की एकल व्यवस्था प्रभावी रहेगी। हरियाली तीज का उत्सव वैसे तो संपूर्ण ब्रज के लिए खास है। लेकिन, वृंदावन में इसकी महिमा ही अलग है। ठा. बांकेबिहारी इस दिन स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। हरियाली तीज पर ठा. बांकेबिहारी साल में एक ही दिन स्वर्ण-रजत हिंडोला में बैठ भक्तों को दर्शन देते हैं। यही कारण है कि एक ही दिन में दर्शन को देश-दुनिया से लाखों भक्त ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे।

 *हरियाली तीज पर ये रहेगा दर्शन समय*

 - पट खुलने का समय: सुबह 7.45 बजे।

- श्रृंगार आरती: सुबह 7.55 बजे।

- राजभोग आरती: दोपहर 1.55 बजे।

- दर्शन बंद होने का समय दोपहर 2 बजे। 

-सायंकालीन सेवा- पट खुलने का समय: शाम 5 बजे।

- शयन आरती: रात 10.55 बजे। 

- दर्शन बंद होने का समय: रात 11 बजे।
 
राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने