अंबेडकर नगर ÷ देश के सर्वोच्च पद पर भारत की राजनीति में पहली बार आदिवासी समाज से राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन की महिला प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्मू के निर्वाचित होने पर मिठाई बांट कर एक दूसरे को शुभ कामनाएं और बधाई दिया।
        देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई देते हुए खुशियां मनाई।उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त कर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक राष्ट्रपति बनने का अवसर आदिवासी समाज को नहीं मिल पाया था।आदिवासी समाज को देश की सर्वोच्च पद पर आसीन होने का अवसर अगर किसी दल की सरकार में मिल रहा है तो वह भाजपा है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मनीषी पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की समाज के अन्तिम व्यक्ति के उदय की परिकल्पना को पूरा कर कमजोर समाज को समृद्ध करने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार द्वारा देश और सभी वर्गों की कल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही है।
      जिले की दौरे पर आयी महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा ने भाजपा कार्यालय पर द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों की महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ साथ विभिन्न प्रकार के बड़े पदों पर बैठा कर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।भाजपा सरकारों में महिलाएं और लड़कियां सबसे अधिक सुरक्षित हैं।
          भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर साधना जग्गी,प्रेम शीला यादव,भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक उपमा पाण्डेय,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाक्टर संतोष कुमार सिंह,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय,सुनीता चौहान,भाजपा नेता डाक्टर अमित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने