महराजगंज/जौनपुर। मंत्रोच्चारण के साथ संस्कृत पाठशाला में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ

महराजगंज,जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार उदयभानपुर कोल्हुआ में संस्कृत पाठशाला वैष्णो भगवान देशराजसूरी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय उदयभानपुर  में शुक्रवार सुबह तड़के ही वैदिक रीति रिवाज से मंत्र उच्चारण के साथ शिक्षण कार्य का प्रारंभ किया गया। इस मौके पर संस्कृत पाठशाला के प्राचार्य डॉ रामचंद्र चौबे, महेंद्र प्रसाद उपाध्याय शिक्षक,साहित्य ओम प्रकाश मिश्र, शिक्षक व्याकरण ओम प्रकाश दुबे, शिक्षक व्याकरण महिदर मिश्र, शिक्षक व्याकरण बालचंद मौर्या, शिक्षक आधुनिक रोहित शर्मा, परिचारक आदि समस्त स्टाफगढ़  मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने