जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने एक अभियुक्त को एक किलो 400 ग्राम गाँजा संग किया गिरफ्तार


जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने एक अभियुक्त को एक किलो 400 ग्राम गाँजा संग बहद ग्राम शिकारपुर तिराहा के पास से किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त श्यामबहादुर यादव उर्फ निन्हकू पुत्र रामचन्दर उर्फ चन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम लालमनपुर थाना सराय़ख्वाजा जनपद जौनपुर को 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ समय करीब 02.20 बजे बहद ग्राम शिकारपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 230/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने