आगरा।। यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब आगरा में जल्द ही बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें तथा अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। शहर में संचालन के लिए 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें स्वीकृत हुई है। इसमें से 60 बसें आगरा को प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि 40 बसें आने का अभी इंतजार है। कुल बसों में से 32 सिटी बसें डिपो से प्रतिदिनि एमजी रोड पर संचालन के लिए निकलती हैं।

इस संदर्भ में आगरा स्मार्ट सिटी, भारत सरकार के सलाहकार सदस्य एवं व्यापारी, उधोगपति, निर्यातक तथा उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के सचिव व हिन्दू जागरण मंच, ब्रज प्रान्त उ.प्र. के प्रदेश संयोजक और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मानवाधिकार संगठन के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बेटी बचाओ आयाम के अध्यक्ष तथा आत्मनिर्भर एक प्रयास के चेयरमैन व सुप्रशिद्ध समाज सेवक राजेश खुराना ने अपने वक्तव्य में बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर अब बढ़ा कर 38 कर दी गयी है, जिन्हें अन्य रूट पर भी चलाया जाएगा। भगवान टाकीज चौराहे पर विभाग रखेगा नजर आवश्यकता अनुसार बढ़ाई बसें जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिये सुपरवाइजर तैनात किया है। आगरा में संचालन के लिए 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें स्वीकृत हुई है। इसमें से 60 बसें आगरा को प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि 40 बसें आने का अभी इंतजार है। कुल बसों में से 32 सिटी बसें डिपो से प्रतिदिनि एमजी रोड पर संचालन के लिए निकलती हैं। फुल चार्ज होने के बाद एक बस 120 किलोमीटर सफर तय करती है। इलेक्ट्रिक सिटी बसों ने एमजी रोड सहित दूसरे रूटों पर सफर को सरल और सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इनके इंतजार में यात्रियों की हालत खराब हो जाती थी। बसों के संचालन का कोई समय निर्धारण नहीं है। अतिरिक्त बसों के संचालन की मांग उठने के बाद आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट ने 28 सिटी बसें और बढ़ाने का निर्णय लिया है। तीन दिन में 28 सिटी बसें बढ़ा दी जाएंगी। इसमें से छह एमजी रोड और बाकी अन्य रूट के लिए हैं। बसों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त फेरों की मांग के लिए भगवान टाकीज चौराहे पर एक सुपरवाइजर तैनात किया है। सुबह छह से रात 10 तक शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी। ये यात्री संख्या अनुसार बसों की व्यवस्था करेंगे। यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब आगरा में जल्द ही बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें तथा अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी।

राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने