20 जून 2022
                          दिन सोमवार
विकाश निषाद ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
जलालपुर अंबेडकर नगर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया तथा वृक्षारोपण व बंदीपुर स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह , पूर्व विधायक सुभाष राय , जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य किरण पांडे, जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल , राम प्रकाश यादव ,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य आदि द्वारा उपमुख्यमंत्री को बुके प्रदान कर भाव भीनास्वागत किया गया। 
स्वागत के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। हमारे पूर्वज भी तालाब और कुएं को खोदकर जल की समस्या से लोगों को निजात दिलाते थे लेकिन हम अपने निजी स्वार्थ में तालाबों को कब्जा कर अस्तित्व को मिटा दिए। इतना ही नहीं हमने नदी को भी कब्जा कर उसके अस्तित्व पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया। पहले इतने पेड़ होते थे कि उनसे प्राप्त होने वाले फलों को हम रिश्तेदारों को स्वागत में बुलाकर खिलाते थे। पेड़ों के कटने से वातावरण में प्रदूषण भी उत्पन्न हो गया है।अगर आप चाहते हैं की हमारी अगली पीढ़ी सुखी और संपन्न रहे तो हम सबको संकल्प लेना होगा।
 उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को रोजगार देने का साधन बनाया गया है जो काम महिलाओं के जिम्मे सौंपा गया है उन्होंने शत शत प्रतिशत करके दिखाया है। बीसी सखी विद्युत सखी बनने से गांव वालों का काम आसान हो गया है।पैसा जमा करने और निकालने के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ रोजगार भी मिलता है,वहीं समूह पर लोगों का भरोसा जागृत हुआ है। समूह के बने सामान अधिक मूल्य पर बिके इसके लिए सरकार रास्ता खोज रही है।साल में तीन बार किसान सम्मान निधि पहुंच रही है।
योजनाएं पहले भी बनती थी पर कमीशन की भेंट चढ़ जाती थी।सौभाग्य योजना में गरीबों के घर में बिजली लगाने का काम हुआ।सरकार हर गांव में सामुदायिक भवन और खेल के मैदान बनाने वाली हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे हम हर गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाएंगे। संबोधन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास शादी अनुदान के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामकिशोर राजभर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अकाश वर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतोष कुमार, नगर मंत्री अमित मद्धेशिया,अवध बिहारी  आदि उपस्थित रहे। प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रही। उक्त अवसर पर डीएम , एसपी, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, कोतवाल अमित प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह , आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने