जलालपुर अंबेडकर नगर । भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के निर्देशन में बूथ संख्या 251, बूथ संख्या 228,बूथ संख्या 210, बूथ संख्या 234 एवं जलालपुर नगर के सभी शक्ति केंद्रों के समस्त बूथो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुन गया। पीएम मोदी ने आज के मन की बात के कार्यक्रम में आपातकाल की भयावहता को याद करते हुए आने वाली पीढ़ी भी आपातकाल के समय को याद कराये रखने के प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि लोग अतीत के कड़वे अनुभव भी याद रखें और उनसे सबक लें। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने की बात पर लोगो ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
इस मौके पर बूथ संख्या 251 पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल कसौधन, विकाश निषाद, बूथ संख्या 237 भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र , भाजपा नगर मंत्री रोशन सोनकर, भाजपा नगर महामंत्री किसान मोर्चा मनोज पांडे , बूथ संख्या 234 पर विनोद मौर्य, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गोड, विशाल विश्वकर्मा, बूथ संख्या 210 पर आनंद मिश्र, देवेश मिश्र,दिलीप यादव ,संतराम जायसवाल,बूथ संख्या 219 पर भाजपा नगर मंत्री रामवृक्ष भार्गव, बसंत चौरसिया, जलालपुर प्रथम सेक्टर पर बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, संदीप अग्रहरी, घनश्याम प्रजापति, अजय गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सुरेश गुप्ता आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने