भारतीय जनता पार्टी अमंबेडकरनगर श्रवण क्षेत्र मंडल के सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समर्पण, शिक्षा और विकास के नवीन विचारों का एक अद्भुत संगम था। बंगाल की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हर भारतवासी ऋणी है।
डॉ. मुखर्जी जी की विद्वता और ज्ञान सम्पदा का लोहा उनके राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। वो जानते थे कि उस समय की सरकार जिन विचारों और नीतियों पर चल रही थी उससे देश की समस्याओं का निराकरण सम्भव नहीं होगा। इसलिए उन्होंने राष्ट्रहित में सत्ता सुख को त्याग लंबे संघर्ष का जटिल मार्ग चुना।
डॉ.मुखर्जी का मानना था कि एक राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य उसकी अपनी मूल संस्कृति और चिंतन की मजबूत नींव पर ही संभव है। इसीलिए उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण व वैकल्पिक राजनीतिक सोच देश के सामने रखी। उनके वही विचार आज देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रहे हैं ... आज डॉ मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर अंबेडकर नगर की कटेहरी  विधानसभा  के श्रवण क्षेत्र मंडल के  शक्ति केंद्र औरंगनगर के  बूथ संख्या 211 शुक्ला पट्टी चौराहा पे  श्रद्धासुमन अर्पित किया..... और वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एंव  अकबरपुर  पूर्व विधानसभा प्रत्याशी माननीय श्री धर्मराज निषाद जी मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र वर्मा जी मंडल कोषाध्यक्ष श्री राम प्रकाश सिंह जी मंडल मीडिया प्रभारी भाजपा अतुल अतुल द्विवेदी जी कुवर  सिंह जी कार्यक्रम में आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने