जनपद का नाम रोशन करने वालों को भाजपा कार्यालय मे सम्मानित किया गया

            गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर,11 जून। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।सम्मान समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,देव पटेल,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पठाई की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री विनय पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। 

जनपद अंबेडकरनगर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे  विशेष जन को अंग वस्त्र,प्रशस्ति पत्र,पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार के पिछले 8 वर्षों के कार्यकाल में अंत्योदय उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा आज जन जन तक सरकारी सेवाओं को सफल बनाने का जो संकल्प भाजपा सरकार ने ठाना था वह आज साकार हो रहा है। 
8 वर्षों में गांव गरीब के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है,कला, साहित्य,खेल ,समाज सेवा आदि क्षेत्रों में न केवल भारत अपितु विश्व पटल पर अंबेडकर नगर का नाम रोशन करने वाले विभिन्न विभूतियों को सम्मानित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, सम्मानित होने वालों में जिले के साहित्य के क्षेत्र में विख्यात डॉक्टर प्रोफेसर आदित्य नारायण त्रिपाठी, मुकेश प्रजापति जिन्होंने बांसुरी वादन के क्षेत्र में नेपाल भूटान आदि देशों में भी अंबेडकर नगर का नाम रोशन किया है,समाज सेवा के क्षेत्र से प्रमुख समवज सेवी धर्मवीर सिंह,अंशू बग्गा,शिक्षा क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाले उदय राज मिश्र,सुरेश श्रीवास्तव,पुष्पा कमल,प्रमुख पर्वतारोहीअरुणिमा सिन्हा,ओज कवि अभय निर्भीक,योग शिक्षक ललित तिवारी,हर्षित पांडे,निरंजन लाल,अवनीश पांडे,निर प्रसाद शर्मा,संध्या सिंह ,प्रवीण गुप्ता,आशुतोष सिंह ,संध्या राजभर, श्रेया राज ,अभिषेक गुप्ता,गायक सौरभ शुक्ला,रवि उपाध्याय अनादि ,योग गुरु शैलेंद्र दुबे आदि नाम शामिल थे जिसमे से पर्वतारोही श्रीमती अरुणिमा सिन्हा ओज के कवि  अभय निर्भय सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रीता प्रकाश मणिकर्णिका और राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनीश पांडे जी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए जिन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा। 
कार्यक्रम को नगरपालिका के चेयरमैन सरिता गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा आदरणीय प्रधानमंत्री के 8 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर इस प्रकार का कार्यक्रम हम सबके प्रेरणा का काम करेगा आने वाले समय में सम्मानित जनों को रोल मॉडल मानकर युवा वर्ग आगे आएगा,अकबरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी,कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद,महामंत्री बाबा रामशब्द ने भी सम्बोधित किया,कार्यक्रम में दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री पंकज वर्मा, चंद्रिका प्रसाद,शिवपूजन राजभर,आईटी सेल के संयोजक मनीष मिश्रा,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर,सचिन आजाद पांडेय,अनुराग त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह सिंटू युवा नेता अमित त्रिपाठी भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सोशल मीडिया के विपिन पांडे जी आदि सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने