सपने में अनाज का ढेर देखना बहुत शुभ माना गया है. वहीं यदि खुद को अनाज के ढेर पर चढ़ते हुए देखें तो यह तय मान लीजिए कि आप जल्‍द ही मालामाल होने वाले हैं।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष 
आज व्यापारिक स्थिति में काफी सुधार होगा। विवाह के योग बन रहे हैं लेकिन रिश्ता पक्का करने से पूर्व जांच-परख लेना उचित रहेगा | भाई-बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा और भविष्य में आपके लिये लाभदायक साबित होगा |

वृषभ 
आज आपको ध्यानपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन 
 जो आपकी संतुष्टि और आपकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करेगी। विरोधी चाहकर भी आपका अहित नही कर पाएंगे। आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

कर्क 
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनें की जरूरत है।आज कोई भी ऐसा फैसला न लें, जिसका असर आपके परिवार पर पड़े। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के लिए ये अच्छा समय है। मन शांत रहेगा।

सिंह 
आज आप कुछ महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।आज का दिन आपके लिए फलदायक है, लेकिन आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के जीवन में प्रेम-सम्बन्ध का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या 
अगर आपका कोई नुकसान हो चुका है तो चिंता न करें, आने वाले दिनों में उसकी भरपाई हो जायेगी। वक्त का सही इस्तेमाल करिये। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I 

तुला 
व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। आपको धन संचित करने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी।

वृश्चिक
वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध आज आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी भी काम को करने में सावधानी बरतें, सफलता मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिल सकता है।

धनु 
आज किसी भी कागजी कार्यवाही को करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। स्वास्थ्य का रखें ख्याल, बाहर खाने से बचें।

मकर
छात्र कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में किसी नई वस्तु के आने के संकेत हो रहे हैं। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। बच्चों की खुशी से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों में मधुरता लाएगी। 

कुंभ
सेहत का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप समय का भरपूर फायदा उठाएंगे। मेहनत से आप हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। 

मीन 
 कार्यक्षेत्र पर आप अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगें। नया घर या जमीन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। योग, ध्यान और व्यायाम आपके स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद न करें।


ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने