मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यह रैंकिंग प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने में लिए प्रेरित करेगी: मुख्यमंत्री

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा

विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन, शोध, तकनीकी का उचित विकास, उत्पाद की नवीन प्रक्रिया के अतिरिक्त विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए

लखनऊ: 14 जून, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यह रैंकिंग प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने में लिए प्रेरित करेगी।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन, शोध, तकनीकी का उचित विकास, उत्पाद की नवीन प्रक्रिया के अतिरिक्त विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए हैं।
नैक द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। विगत 05 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए तीन राज्य विश्वविद्यालयों-राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, मां शाकुम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की स्थापना की जा रही है।
-------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने