*हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न*
*जनपद में फहराया जाएगा 03 लाख तिरंगा झंडा*

दिनांक - 14 जून 2022

स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता की प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा।

हर-घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के सभी घरों में जनसहयोग के माध्यम से तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। प्रत्येक सरकारी कार्यालयों/शिक्षण संस्थान/वाणिज्यिक/व्यवसायिक भवनों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। परिवहन निगम की समस्त बसों,निजी बस, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश स्टिकर लगाकर जनमानस को जागरूक किया जाएगा। समस्त टोल प्लाजा, चेकप्वाइंट इत्यादि पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का स्टिकर, बैनर, स्टैंडी आदि लगाया जाएगा। प्रत्येक सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्य एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट,शॉपिंग कॉन्प्लेक्स,टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थाना इत्यादि पर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तिरंगा झंडो के निर्माण हेतु डीसी एनआरएलएम को ग्राम पंचायत वार स्वयं सहायता समूहों का चयन किये जाने का निर्देश दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से झंडा फहराए जाने एवं अन्य लोगों को प्रेरित किए जाने का निर्देश दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में पैरंट टीचर मीटिंग आयोजन कराते हुए हर घर झंडा अभियान के प्रति जागरूक  किए जाने का निर्देश दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी को आशा एवं एएनएम के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आम जनमानस को प्रति जागरूकता किए जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, एआरटीओ अरविंद  कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
 हिन्दीसंवाद न्यूज़
   बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने