आगरा।।
थाना एत्माउद्दौला डिवीजन चौकी प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया की हमारी दो दिन पहले हमें यहाँ डिवीजन चौकी का चार्ज मिला है हमे चौराहे पर लगे कैमरे की जानकारी हुई है हमने शिकायत की है जल्द ही ठीक कराए जाएंगे
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगवाए गए कैमरों में से 33 फीसद खराब। कई कैमरे तो तीन से चार माह से पड़े हैं खराब कैमरों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 1350 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को स्मार्ट बनाने की योजना का हस्र देखिए। लंबे समय से स्मार्ट सिटी की आंखें ही बंद हैं। अपराधियों और ट्रैफिक पर निगरानी को लगवाए गए अधिकतर सीसीटीवी कैमरे केवल संतुष्टि के लिए ही लगे हैं। इनमें से 33 फीसद कैमरे खराब हैं। ये न तो कुछ रिकार्ड कर सकते हैं और न ही दिखा सकते। इसीलिए किसी अपराधिक घटना होने पर इनकी कोई मदद नहीं मिलती है।
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 1350 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें से कुछ कैमरे अपराध नियंत्रण के लिए हैं तो कुछ इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए हैं। कैमरों की मदद से अपराधी की लोकेशन जानने के साथ ही पहचान भी की जा सकती है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के चालान भी किए जाते हैं। मगर, इन कैमरों में से 452 सीसीटीवी कैमरे तो खराब पड़े हैं। लंबे समय से ये कैमरे ठीक नहीं हो सके हैं। कई चौराहों पर तो कैमरे आसमान की ओर हैं। ऐसे में इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के पास इनके सही न होने के पीछे अलग-अलग तर्क हैं। मगर, इस नजरअंदाजी और लापरवाही के कारण कई अपराधों के पर्दाफाश में पुलिस को मिलने वाली मदद की संभावना खत्म हो गई।

शहर में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति
शहर में कुल 260 लोकेशन पर 1350 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में 234 लोकेशन पर 676 सीसीटीवी कैमरे और इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 43 लोकेशन पर 222 कैमरे चालू हैं।इस तरह कुल 898 सीसीटीवी कैमरे चालू हैं।

शहर में 452 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।

अधिकारियों ने ये बताए कैमरे खराब होने के कारण

100 कैमरे आगरा मेट्रो और जल निगम के कार्य के कारण बंद हैं। यह 100 कैमरे बंदरों के कारण बंद हैं। बंदर इनके तार बार-बार काट देते हैं।

252 कैमरे बंद होने के अन्य कारण हैं। ये स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं।स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों से घटनाओं के पर्दाफाश में काफी मदद मिलती है।इनके खराब होने से उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। खराब पड़े कैमरों को जल्द ठीक कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मेंटेनेंस का काम भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के पास है। जल्द ही खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जाएगा। इनको समय से ठीक न करने को लेकर कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है।

राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने