11 हजार केवी विद्युत लाईन  की चपेट में आयी मैरिज पार्टी बस।

हाई टेंसन करंट के कारण गंभीर रूप से झुलसे कई यात्री


नागौद-उचेहरा थाना इलाके के परसमनिया रोड में रामपुर पाठा की घटना। हासिल जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के सलेहा थाना अंतर्गत खमतरा ग्राम निवासी छत्रपाल सिंह का परिवार मैहर के चंद्रनील पैलेस से बेटी की शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद  बस नम्बर एम पी 35 पी 0410 से वापस सलेहा लौट रहा थे जैसे ही यह मैरिज पार्टी की बस मैहर से   8 कि मी मैहर -परसमनिया रोड में रामपुर पाठा के पास पहुंची तो 11 के वी विद्युत तार  बस में टकराने  से बस में करंट फैल गया ।बस सवार यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही सीट में बैठे  बैठे करंट से झुलस गए। गई ,करंट की वजह से बस में सवार 25 से 30 लोग  झुलसकर घायल हो गए 10 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए है,गंभीर रूप से घायलों में देविका 12 वर्ष,विनीता सिंह 38 वर्ष,सीमा सिंह 30 वर्ष,ज्योति 24 वर्ष,भूपेंद्र सिंह 65 वर्ष,नीमा सिंह 25 वर्ष,भारती 25 वर्ष,उमंग सिंह 7 वर्ष ,विमला ठाकुर 45,रूपा ठाकुर 30 वर्ष,सन्ध्या 30 वर्ष,परी सिंह 4 वर्ष,रश्मि सिंह 24 वर्ष, कृष्णा सिंह 24 वर्ष।

स्थानीय लोगो तथा दूषरे बस के यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए करंट के तार को दूर कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला ।दुर्घटना की जानकारी लगते ही  मौके पर पुलिस बल के साथ  थाना प्रभारी डीआर शर्मा पहुंच गए और  घायलों को एम्बुलेंस से मैहर भेजा गया मैहर के सिविल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है,घटना की जानकारी लगते ही सी एम एच ओ अवधिया सिविल अस्पताल मैहर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। गंभीर रूप से झुलसे लोगो की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने