जौनपुर:- संस्कार आधारित होनी चाहिए सहकारिता: अरूण
जौनपुर। आरएसएस की अनुषंगिक संगठन सहकार भारती की बैठक नगर के जेसीज-वाजिदपुर रोड स्थित एक होटल में की गई। बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रमुख डा. अरूण सिंह ने भारत माता व लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रमुख ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन बन गया है। वर्तमान समय में संस्कार आधारित सहकारिता होनी चाहिए।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने कहा कि समाज के सहकारी लोगों को सहकारिता के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषित किया। जिसमें भोलानाथ मिश्र को महामंत्री, विवेक सिंह संगठन प्रमुख, प्रीती गुप्ता महिला प्रमुख, अर्चना सिंह सह महिला प्रमुख, रजनी साहू सह महिला प्रमुख, मनोज सिंह, प्रितेश सिंह, रत्ती राम यादव, नन्दलाल प्रजापति, अवधेश उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अवनीश सिंह, संजय केडिया, विवेक मिश्र, राममूर्ति पाल, प्रदीप सिंह को मंत्री, सुनील जायसवाल सह कोषाध्यक्ष, रविकान्त सिंह सम्पर्क प्रमुख, विपिन राय व राजीव कुमार सिंह सह सम्पर्क प्रमुख, संदीप जायसवाल सोशल मीडिया प्रमुख, रिधित सेठ सह सोशल मीडिया प्रमुख, राजेश कुमार अस्थाना मीडिया प्रमुख, अमित जायसवाल सह मीडिया प्रमुख, किरन जायसवाल एसएचजी प्रमुख, ब्रिजेश सिंह रघुवंशी विधि प्रमुख एवं विजय मौर्य, विमल श्रीवास्तव, संजय मौर्य, रविन्द्र अग्रहरी, संजय बैंकर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने