*◆ कुक्षी को अब जिला ही बनाना चाहिए - शैलेष पाटीदार भाजपा प्रदेश सहसंयोजक*

*अंजड़।* कुक्षी को जिला बनाने की कई समय से लंबित मांग को पुर्ण कराने हेतु जनहित मंच "जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने अनेकों आंदोलन करने के साथ अब कुक्षी से आरएसएस मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) तक साइकिल यात्रा कर कुक्षी को जिला बनाने के अपने आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास किया है। दिनांक: 25 मई कुक्षी स्थित माँ गायत्री मंदिर से सोमेश्वर पाटीदार ने यह यात्रा प्रारंभ कर गत दिवस अंजड़ पहुँचने पर जनहित मंच "जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने भाजपा प्रदेश सहसंयोजक शैलेष पाटीदार से चर्चा की।
भाजपा नेता शैलेष पाटीदार ने कुक्षी जिला बनाने बहुत आवश्यक बताया है। इस अवसर पर हेमंत पाटीदार भी उपस्थित थे।
सोमेश्वर पाटीदार ने कहा कि, आरएसएस के कार्यो की दृष्टि से कुक्षी जिला है, अब म.प्र. शासन भी गम्भीरतापूर्वक लेकर कुक्षी को जिला बनाये।
हम निर्विकल्प दृढ़ संकल्पित है और कुक्षी को जिला बनाना ही होगा।
क्रमबद्ध आंदोलन का जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने