*श्रीमान मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल श्रीमान नवदीप रिणवा , श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, रेंज अयोध्या श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या श्री नितीश कुमार व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में शहर के सभी व्यापारियों के साथ व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था गोष्ठी आयोजित की गयी।*

*1*शहर क्षेत्र में जहॉ ट्रैफिक अधिक रहता है वहॉ पाइलट प्रोजेक्ट पर वन वे व्यवस्था लागू की जायेगी।
*2*ई-रिक्शा के लिये पार्किग व्यवस्था व रुट निर्धारण किया जायेगा।
*3*ओवरलोडिगं वाहनों को शहर क्षेत्र में नोएन्ट्री के समय में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
*4*हाईवे/सडक किनारे वाहनों को खडा नहीं किया जायेगा उन्हें पार्किग में ही पार्क किया जायेगा।
*5*सीसीटीवी सभी दुकानदारों द्वारा हाई रेजूलेशन के लगाये जाये व सही ऐगंल पर लगायें जाये जिससें सडक पर चलने वाले वाहन व दुकान पर आने वाले सभी को सही से मॉनीटर किया जा सके।
*6*वेंडिग जोन बनाया जायें व रोड पर दुकाने न लगायी जायें।
*7*प्राइवेट पार्किग पर भी विचार विमर्श किया गया।
*8*सुरक्षा गार्ड का वेरिफिकेशन हो तथा उनकी सूची स्थानीय पुलिस द्वारा वेरिफाई की जायेगी।

*इन सभी बिन्दुओ पर गहनता से विचार विमर्श कर सहमति जतायी गयी व जल्द ही यह व्यवस्था शहर भर लागू की जायेगी व शहर को यातायात की समस्याओं से निजात दिलाया जायेगा।*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने