अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों पर भारी कमी कर जनता को बड़ी राहत दी है।
            उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को जनता से सीधे जुड़ी पेट्रोल के दाम में 9.50रूपए,डीजल के दाम में7 रूपएऔर गैस सिलेंडर की दाम में 200 रूपए की भारी कमी कर गरीबों और मध्यम वर्ग को काफी राहत दिया है।उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए गए इस जनहित के फैसले पर प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के फैसले से मंहगाई में भरी कमी आयेगी और गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को जीवन यापन में आसानी होगी।
          केंद्र सरकार के जनहित और मंगाई से जुड़े निर्णय से देश की जनता को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।यह निर्णय से देश की विकास में सहायक सिद्ध होगा।
           प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कहा है कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से सभी वर्गों को बहुत फायदा होगा।
          भाजपा की केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय की स्वागत करते हुए विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह,,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,मनोज मिश्र,विमलेंद्र प्रताप सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर,डाक्टर संतोष सिंह,डाक्टर विनोद कुमार, डाक्टर ओ ओ त्रिपाठी,आकाश वर्मा,रिंकल सिंह,अभिमन्यु अग्रहरि,अंजू पाण्डेय,अतुल मिश्र,मनोज गुप्ता गुड्डू,आदित्य शुक्ल,रमेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की निर्णय दूर गामी परिणाम देगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने