*02 पिपिया मे 18 ली0 अपमिश्रित कच्ची शराब  250 ग्राम नौसादर , 500 ग्राम यूरिया व एक अदद मो0सा0 टी वी एस स्टार के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार



बहराइच।  पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण)  अशोक कुमार व  क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी  के  नेतृत्व में  दिनांक 04.05.2022 को आबकारी निरीक्षक अरबिन्द कुमार सिंह मय फोर्स व पुलिस टीम के उ0नि0 अमरनाथ चौहान मय फोर्स के सयुक्त टीम द्वारा भवनियापुर टिकुरी से  समय 19.10  बजे 02 पिपिया मे 18 ली0 अपमिश्रित कच्ची शराब  250 ग्राम नौसादर , 500 ग्राम यूरिया व एक अदद मो0सा0 TVS स्टार वाहन सं0 UP 40 AI   1861 के साथ अभियुक्त  ओमप्रकाश पुत्र सुमिरन कनौजिया निवासी ग्राम भवनियापुर टिकुरी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या  138/2022 धारा 60 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया  ।   


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने