रामपुर गांव के बाहर रखे दयाराम यादव और पन्ना बिंद के पुआल में शनिवार की देर रात आग लग गई। रात में इस घटना का किसी को पता नहीं चला। सुबह किसानों ने जब पुआल की राख को हटाया तो उसमें हड्डियों का अवशेष मिला। राख में चूड़ी और मंगलसूत्र भी मिला। इससे आशंका है कि पुआल के साथ महिला भी जल मरी है।
महिला कौन थी और कैसे जली इसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चूड़ी, मंगलसूत्र और हड्डियों को एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। रामपुर गांव के ताल में दयाराम यादव और पन्ना बिंद का लगभग पांच बीघे का पुआल एकत्र कर रखा गया था। शनिवार की देर रात पुआल में आग लग गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने