*शपथ ग्रहण समारोह का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण* 

 संवाददाता/ राम कुमार यादव


बहराइच। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अन्तर्राष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश के मंत्री मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह का जनपद में जिला, तहसील, ब्लाक व नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत स्तर पर सजीव प्रसारण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह के सजीव प्रसारण का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिला अधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योतिराय, उप जिला अधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, सीएमओ डा. एस.के. सिंह, न्यायिक सुभाष सिंह धामी, सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी व अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, मीडिया प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों द्वारा अवलोकन किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने