अंबेडकर नगर ÷ प्रदेश की राजनीति में निषाद समाज की भागीदारी के उभरते हुए सितारे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के पद पर भाजपा की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में शामिल होने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय निषाद के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाया।
          निषाद पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली सर्व व्यापी पार्टी है।जिसमे सभी जाति और धर्म का समावेश है।भाजपा ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के दर्शन का अनुसरण करते हुए समाज के निचले स्तर पर समाज के हर जरूरत मंद लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर करती रहती है।भाजपा कार्यकर्ता जनपद में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी।
        भाजपा जिला कार्यालय पर निषाद पार्टी के जिला पदाधिकारी,ब्लाक अध्यक्ष गणों की बैठक को सम्बोधित करते हुए निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय निषाद ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष और आभार व्यक्त करते हुए कहा किआगे से हम सभी भाजपा के साथ सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को समाज में पहुंचाने का काम करेंगे।
      अटल भवन में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से निषाद पार्टी जिला महासचिव मोनू श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद,निषाद पार्टी युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष कृष्ण देव निषाद,गुड्डू निषाद,बासु देव निषाद,खुशबू निषाद,रेशमा निषाद,मीरा निषाद,मनीषा निषाद,राम सुरेश निषाद,बादाम निषाद आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने