भार शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील
गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर 19 फरवरी 2022। भार शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन भारशिव ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश ज्वाइनिंग समिति से मिल कर अपने संगठन द्वारा प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने और समर्थन का पत्र प्रदेश भाजपा को सौंप कर अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में कार्य करने का निर्देश जारी किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर समर्थन पत्र सौंपने के बाद भार शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सेन भारशिव ने प्रदेश अध्यक्ष केशरी नंदन राजभर सहित अपने नेताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी को समर्थन पत्र की प्रति सौंप कर जनपद के भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में सहयोग और समर्थन की बात कही है। भार शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा देश और समाज की उन्नति और विकास के लिए निरंतर कार्य करने से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशियों को अपने संगठन द्वारा समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशियों को भारशिव सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समर्थन दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा भार शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान हर स्तर पर करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know