बलरामपुर//आज बलरामपुर जनपद के उतरौला और तुलसीपुर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रोड शो और जनसभा को संबोधित किया।
आज कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में जहां उतरौला में जनसभा में प्रियंका गांधी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा वहीं तुलसीपुर के कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह दीपांकर सिंह के पक्ष में जोरदार रोड शो  में शामिल हुई।
सबसे पहले प्रियंका गांधी उतरौला में धीरू सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया तो भाजपा को निशाना बनाते हुए जमकर हमला बोला वहीं शाम करीब4 बजे तुलसीपुर के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक भव्य रोडशो में हिस्सा लेते हुए जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूती देने के लिए काफी सक्रिय नजर आयी।
तुलसीपुर पंहुचते ही सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने देवीपाटन मंदिर में आदिशक्ति माता देवीपाटन के द्वार पर प्रत्याशी दीपांकर सिंह के साथ कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगने जा पंहुची। वहां से निकलते ही दीपांकर सिंह के साथ प्रियंका गांधी खुली गड़ी की छत पर फूल मालाओं से अभिवादन के बीच नगर का भृमण एक रोड शो के साथ किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दीपांकर सिंह ने कहा कि इस बार तुलसीपुर से कांग्रेस को तुलसीपुर की जनता जनार्दन का अपार सहयोग मिल रहा है। आशा है यही सहयोग मिलता रहेगा।
अजय सिंह
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने