बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल में सीट शेयरिंग का ऐलान,जाने कौन कितनी सीट पर लडेंगे चुनाव

       गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों

पिछले पांच साल में सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है।

UP Polls 2022: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी संयुक्त रूप से 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि 300 के पार हम फिर से जाएंगे। 2017 में भाजपा सहयोगी ने 325 सीट पर कब्जा किया था।

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे। इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने