04 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार


स्टेट हेड मध्य प्रदेश कैलाश पाण्डेय

पवई पन्ना

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में पन्ना जिले में स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.01.2022 को एसडीओपी पवई श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई, निरीक्षक डी.के.सिंह के नेतृत्व में माननीय न्यायालय पवई से प्राप्त स्थाई वारंट के 04 वर्ष से फरार  स्थाई वारंटी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पवई के समक्ष पेश किया गया। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक 245 शिवचरण, प्रधान आरक्षक 381 मनोज दुबे, आरक्षक 350 राजू साहू, आरक्षक 279 दीपक मिश्रा, महिला आरक्षक अंजलि त्रिपाठी, सैनिक 112 पूरन सिंह का विशेष योगदान रहा है। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की गई  है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने