जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 1 लाख से ज्यादा के जाली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामदः-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसमें थाना को0 नगर पुलिस को जाली नोट बनाने वाले गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
 अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम के मागदर्शन में आज दिनांक 17.12.2021 को प्रभारी निरीक्षक को0 नगर मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर जाली नोट बनाने वाले गैंग के 05 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रू0 1,02850/- के जाली नोट, रू0 15,000/- के असली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना अर्जुन गोस्वामी है जो काफी दिनों से अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जाली नोट छापने का कारोबार किया करते थे तथा बाजार में सभी असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत किया करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर नि0 कुम्हरौरा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. विश्वनाथ सिंह पुत्र भगौती सिंह नि0 तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
03. राममूरत सिंह पुत्र स्व0 राजबहादुर सिंह नि0 रामपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
04. शमशाद पुत्र अब्दुल रहमान नि0 ढोढेपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
05. ताज मोहम्मद पुत्र गफ्फार नि0 चन्द्रापुर पूरे सीट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-
01.मु0अ0सं0-869/21, धारा (489क ख ग घ) व 34 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-
01. 1,02850/- (एक लाख दो हजार आठ सौ पचास रूपये नकली नोट)
02. 15,000/- असली नोट।
03. जाली नोट बनाने के उपकरण।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
पंकज कुमार सिंह प्र0नि0 को0 नगर मय टीम। से राम कुमार शुक्ला की रिपोर्ट
गोंडा से राम कुमार शुक्ला की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने