अम्बेडकरनगर बीत रहे साल ने ठंड के मामले में गुजरे कई सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। खासकर दिसम्बर माह में सबसे तापमान और बारिश का रिकार्ड बन गया है। जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर स्थिर रहने के बाद भी गलन बढ़ गई है और लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। शाम को नगर की बाधित बिजली कई घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह से छाई बदली और धुंध की चादर से भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। शाम को चार बजने के बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। दिन ढलने के साथ ही बारिश तेज होती गई और देर रात तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे गलन बढ़ गई। हालांकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वहीं लोगों की दिनचर्या प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम यथावत रहेगा। हालांकि तापमान स्थिर रहने की संभावना है। अगले दिन गुरुवार को तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में वर्ततान माह में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को समाप्त हो रहे साल के साथ शनिवार को शुरू हो रहे नए साल में न्यूनतम तापमान इकाई अंक में पहुंच सकता है। सर्दी भयावह रूप धारण कर सकती है। सर्दी से लोगों को ठिठुरने और उफ बोलने को मजबूर होना पड़ सकता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने