इलाके में नाली न बनने से जनता परेशान, डी एम पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप

            गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अंबेडकरनगर। जिले में नगर पालिका अकबरपुर वार्ड नंबर 9 में नालियों का निर्माण न होने से जनता परेशान है। नाली का निर्माण ना होने से लोगों के घरों का  गन्दा पानी सड़कों पर फैल रहा है जिससे  बीमारियां फैल रही हैं ।इससे गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। 
सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन ने दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनको गंतव्य तक जाने के लिए सिर्फ इसी मार्ग का सहारा है, वे गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने