जनपद श्रावस्ती के जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैम्बर्स, बार हाल्स के निर्माण कार्य हेतु 485.31 लाख रूपये स्वीकृत

लखनऊः दिनांकः 07 दिसम्बर, 2021





उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद श्रावस्ती के जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैम्बर्स, बार हाल्स के निर्माण कार्य हेतु प्रथम किश्त के रूप में 485.31 लाख रूपये (चार करोड़ पचासी लाख इकतीस हजार) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में न्याय विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च, 2022 तक अवश्य कर लिया जाए। स्वीकृत धनराशि जिस कार्य में स्वीकृत की गई है, उसका व्यय प्रत्येक दशा में उसी कार्य में किया जाए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने