*सुबह किया बेटी को विदा, शाम को ख़ुद हो गये दुनिया से विदा*

*भाजपा नेता की हुई आकस्मिक मृत्यु*

*लालजी तिवारी*

*सोहावल/अयोध्या*

बीती शाम को ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर सभी क्षेत्रवासियों की आँखें नम हो गईं। मामला कुछ यूँ था कि सुबह एक बाप ने अपनी बेटी को ससुराल विदा किया। शाम होते ही खुद दुनिया से विदा हो गया। मामला विकासखंड सोहावल की ग्राम पंचायत सारंगापुर के मजरे गोसाईंकुट्टी का है। ग्राम प्रतिनिधि राजेंद्र गोसाईं ने बताया कि उक्त गाँव निवासी राजितराम गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय रामउजागिर गोस्वामी के पुत्री की शादी बीते 20 नवंबर को थी तथा  विदाई 21 नवंबर होनी थी। पिता ने विधि-विधान से कन्यादान की रस्म निभाई तथा अगली सुबह पुत्री को विदा भी कर दिया। परन्तु नियति को शायद कुछ औऱ ही  मंजूर था। शाम होते-होते राजितराम की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। तथा उसके कुछ समय पश्चात ही उनकी मौत हो गई। गाँव निवासी भाजपा नेता विक्रांत गोस्वामी ने बताया कि राजितराम उच्च मधुमेह से पीड़ित थे। जिसके कारण तबियत बिगड़ते ही अचानक उनकी मृत्यु हो गयी। ज्ञात हो कि राजितराम भाजपा के पूर्व महामंत्री भी रह चुके हैं। वो अपने मिलनसार व्यक्तिव के लिये क्षेत्रवासियों के बीच प्रसिद्ध थे। गोस्वामी की हुई इस आकस्मिक मौत से पूरे क्षेत्र व  गाँव मे ग़म का माहौल व्याप्त है। विधायक प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय 'खुन्नू', भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रताप सिंह 'टिल्लू', भाजपा नेता राकेश जायसवाल, सत्यनाम सिंह आदि लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने