*राशिद अली बने भाकियू जनशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष*

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव  चन्द्र भान सिंह  के द्वारा राशिद अली पुत्र लियाकत अली निवासी कबाडिया टोला नानपारा बहराइच उत्तर प्रदेश को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। मीडिया कर्मियों को अवगत कराते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी बहुत जरूरी है और संगठन में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। संगठन के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद अली ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने